फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia's component unit ready, waiting for license

Farrukhabad News: लोहिया की कंपोनेंट यूनिट तैयार, लाइसेंस का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Lohia's component unit ready, waiting for license
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट बनकर तैयार है। अब सिर्फ लाइसेंस का इंतजार हो रहा है। ब्लड बैंक में तैनात एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और नौ लैब टैक्नीशियन (एलटी) का कानपुर में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) के निरीक्षण में हो रही लेट-लतीफी के चलते हरी झंडी मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में अब मरीजों के लिए पैक्ड रेड सेल, फ्रेस फ्रोजन प्लाज्मा, रैंडम डोनर प्लेटलेट कन्संट्रेट कुछ ही दिनों में उपलब्ध होने वाला है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन के बाद दिल्ली से आए डीआई ने 14 बिंदुओं की कमियां पूरी करने के आदेश दिए थे। ब्लड बैंक प्रभारी और अस्पताल प्रशासन ने इन कमियों को पूरा कर डीआई के दोबारा निरीक्षण के लिए आवेदन भी कर दिया। मगर आठ दिन बाद भी अभी तक डीआई नहीं आ सके। बताया जाता है कि स्थानीय डीआई की तैनाती इटावा में है। वह दो दिन मंगलवार और शनिवार जिले में आते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने ब्लड बैंक प्रभारी माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीन कुमार, स्टाफ नर्स शिवा चौहान, लैब टेक्नीशियन गिरीश कुमार, अमित मिश्रा, फरहा नाज, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सौरभ मिश्रा, अमृत सिंह, शानू भदौरिया समेत नौ एलटी को कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण भी दिलवा दिया है। अब डीआई के निरीक्षण आख्या के बाद ही लाइसेंस मिलना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रक्त एवं रक्त अवयव का प्रोसेसिंग शुक्ल तय
ब्लड कंपोनेंट यूनिट में रक्त एवं रक्त अवयव का प्रोसेसिंग शुल्क तय कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त रहेंगी, जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए होल ब्लड 1050, पैक्ड रेड सेल 1050, फ्रेस फ्रोजन प्लाज्मा 300 और रैंडम डोनर प्लेटलेट कन्संट्रेट 300 रुपये में उपलब्ध होगी। यही नहीं ब्लड बैंक में दुर्लभ रक्त ग्रुप या अन्य किसी भी हालात में अतिरिक्त प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी रसीद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

----
बोले जिम्मेदार
निरीक्षण टीम ने जो भी कमियां निकाली थीं, वह पूरी कर दी गई हैं। निरीक्षण के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। सभी कर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया। अब डीआई का इंतजार है। लाइसेंस मिलते ही यूनिट काम करना शुरू कर देगी।
- डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed