फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia: OPD's lightning strikes, patients seen in darkness

लोहिया ओपीडी की दिन भर गुल रही बिजली, अंधेरे में देखे मरीज

Mon, 30 Dec 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lohia: OPD's lightning strikes, patients seen in darkness
लोहिया अस्पताल में बिजली न होने से ओपीडी में टार्च की रोशनी में दवा लिखतीं फिजीशियन डा. प्रज्ञा म? - फोटो : FARRUKHABAD
डा. राममनोहर लोहिया पुुरुष अस्पताल की ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, लैब की बिजली गुल हुए 21 दिन हो गए। बीच में पतले केबलों से रोशनी शुरू की गई, मगर तीन दिन से फिर बिजली गुल है। अस्पताल प्रशासन जैसे-तैसे ठेकेदार से केबल डलवा सका, तो पांच दिन तक पैनल रखे रहे। सोमवार को दो पैनल लगाए जा सके।
विज्ञापन

अब मंगलवार को तीसरा पैनल लगाने के बाद बिजली शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ओपीडी में दिन भर मरीजों को अंधेरे में ही देखा गया। इससे डाक्टरों समेत अन्य स्टाफ को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में फिजीशियन डा. प्रज्ञा मिश्रा, सर्जन डा. गौरव मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ मनोज पांडेय, बालरोग विशेषज्ञ राजेश तिवारी आदि मरीजों को अंधेरे में ही देखते रहे। कुछ डाक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में मरीजों को दवाइयां लिखीं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में विभाग की ओर से तीन नए पैनल भेजे गए हैं। पांच दिन पहले आए पैनल लगाने को कानपुर से बीते दिन इंजीनियर पहुंचे। सोमवार को देर रात तक दो पैनल ही लगाए जा सके। लोहिया अस्पताल के बिजली विभाग के प्रभारी मायापति मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम तक तीसरा पैनल लगाने के बाद बिजली बहाल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed