{"_id":"5da081d38ebc3e012e1f4d95","slug":"lohia-hospital-personnel-beat-up-farrukhabad-news-knp5189044114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल के क र्मियों में गाली-गलौज, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल के क र्मियों में गाली-गलौज, मारपीट
विज्ञापन
मारपीट के बाद प्रभारी सीएमएस के सामने पक्ष रखते कर्मचारी व टोपी लगाए समझाते बाल रोग विशेषज्ञ।
- फोटो : FARRUKHABAD
फोटो- 4
लोहिया अस्पताल के कर्मियों में मारपीट
दो घंटे काम रहा प्रभावित, भाई को दिखाने पहुंची नर्स स्टाफ इंचार्ज का कक्ष सेवक से विवाद
दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, बाद में हो गया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल विवादों का अखाड़ा बनता जा रहा है। शुक्रवार को डॉक्टर के कक्ष में घुसने को लेकर कक्ष सेवक और नर्स स्टाफ इंचार्ज के बीच मारपीट हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दो घंटे कामकाज ठप रहा। प्रभारी सीएमएस के समझाने पर भी स्टाफ नर्स समझौते को राजी नहीं हुईं, तो दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी। हालांकि दोपहर बाद समझौता हो गया। इस दौरान मरीजों को खासी दिक्कतें हुईं।
लोहिया अस्पताल में सुबह करीब पौने दस बजे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी के कक्ष सेवक दिव्यांग मुकेश त्रिपाठी एक मरीज को दिखाकर निकल रहा था। तभी वहां अपने भाई नूर आलम को दिखाने पहुंची नर्स स्टाफ इंचार्ज शाईना बानो का मुकेश से कक्ष में घुसने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों में तूतू-मैंमैं होने के बाद भाई नूरआलम और मुकेश में मारपीट शुरू होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। गोद में बीमार बच्चों के लिए महिलाएं इधर-उधर भाग खड़ी हुईं। इस दौरान आसपास के कर्मचारी पहुंचे और करीब आधा घंटे में दोनों पक्षों को दूर-दूर किया जा सका।
मारपीट बाद डॉ. राजेश तिवारी, कुष्ठ रोग सहायक पंकज शुक्ला, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार समेत कई डॉक्टर और सीनियर स्टाफ सीएमएस कक्ष में उपस्थित हुए। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। समझौते के प्रयास सफल नहीं हुए, तो दोनों पक्षों ने तहरीर दी, जिसे प्रभारी सीएमएस डॉ.एसपी सिंह ने पुलिस के लिए अग्रसारित कर दिया। विवाद के चलते ओपीडी में दोपहर साढ़े 12 बजे तक कामकाज प्रभावित रहा। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रभारी सीएमएस डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि उनके पास समझौते की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने तो दोनों की तहरीरें चौकी प्रभारी को अग्रसारित कर दी थीं। उधर, आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
सीनियर सिस्टर के निधन पर अवकाश
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात सीनियर सिस्टर माया प्रीति शर्मा काफी दिनों से दिल की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को उनका कानपुर के अस्पताल में निधन हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी डॉ.सीएमएस एसपी सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर छुट्टी कर दी गई।