{"_id":"604cf4f88ebc3e8d2b2dc464","slug":"loader-driver-rushed-and-beaten-at-mandi-gate-farrukhabad-news-knp6174291109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर चालक को मंडी गेट पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर चालक को मंडी गेट पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
मंडी गेट पर घायल से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
लोडर चालक को मंडी गेट पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी गेट से लोडर हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनकर हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस चालक को साथ लेकर काफी देर तक मंडी में दबंगों का तलाशती रही।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी शिवशंकर अपने बहनोई का लोडर चलाता है। शनिवार दोपहर को वह सातनपुर मंडी के अंदर से माल लादकर गेट पर पहुंचा। उसने अपना लोडर किनारे खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद पांच युवक पहुंचे और शिवशंकर से लोडर हटाने के लिए कहा।
इस पर शिवशंकर ने कुछ देर रुकने की बात कही। इस पर आरोपी मारपीट करने लगे। शिवशंकर ने भागने का प्रयास किया लेकिन दबंगों ने पीछा करके उसे पीट दिया। आसपास के लोग बीचबचाव का प्रयास करते रहे। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हूटर की आवाज सुनकर मारपीट करने वाले मंडी की ओर भाग गए। पुलिस घायल शिवशंकर के साथ मंडी के अंदर काफी देर तक हमलावरों की तलाश करती रही। किसी के न मिलने पर शिवशंकर अपना लोडर लेकर चला गया। एसएसआई अकरम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।