{"_id":"65453974351c39c11d00af0f","slug":"llb-student-dies-friend-injured-in-collision-with-vehicle-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1199-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज क्षेत्र से घर आ रहे एक एलएलबी के छात्र की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह दोस्त समेत गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब छह घंटे तक घायल घटनास्थल पर ही पड़े रहे। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट होने के चलते इलाज के दौरान सुबह करीब सवा 10 बजे छात्र की सांसें थम गईं।
फतेहगढ़ थाने के मोहल्ला हाथीखाना निवासी एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र शिवम श्रीवास्तव (29) दोस्त नितिन दीक्षित के साथ बाइक से गुरुवार शाम किसी काम से कमालगंज गए थे। रात में वापस आने के दौरान करीब साढ़े 10 बजे बघार नाला पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे।
होश आने पर नितिन ने रात करीब दो बजे दोस्त आशीष को फोन पर सूचना दी। आशीष ने दुर्घटना की बात शिवम के परिजनों को बताई। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुबह साढ़े चार बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे शिवम ने दम तोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट होने से साफ है कि वह हेलमेट नहीं लगाए था। शिवम का छोटा भाई शुभम, पत्नी प्रभा, मां राधा व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। उसका डेढ़ साल का मासूम बेटा दिव्यांश भी है।