फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   List of registered ambulance sought from ARTO

मानक विहीन चल रहीं एंबुलेंस, अब कसेगा शिकंजा

Fri, 18 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
List of registered ambulance sought from ARTO
फर्रुखाबाद। जनपद में मानक विहीन एंबुलेंस की भरमार है। इनके चालक मरीजों की जान से खिलवाड़ कर मनमाने रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकांश एंबुलेंस पंजीकृत भी नहीं हैं। सीएमओ ने इन पर शिकंजा कसने के लिए एआरटीओ से पंजीकृत एंबुलेंस की सूची मांगी है।
इसके साथ ही जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी है।
जिले में शहर से लेकर कस्बों तक जहां बिना पंजीकरण व बिना डॉक्टर के अस्पताल चल रहे हैं, वहीं बिना
संसाधनों के अपंजीकृत एंबुलेंस भी फर्राटा भर रही हैं। यह एंबुलेंस मरीजों से लेकर शव तक ढो रही हैं। अधिकांश एंबुलेंस तो ऐसी हैं, जिनमें न तो ऑक्सीजन की व्यवस्था है और न ही पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती है। प्राथमिक उपचार के लिए दवाओं के भी इंतजाम नहीं हैं।
आगे व पीछे एंबुलेंस लिखवाकर टैक्सी की तरह चल रही हैं। वह मरीजों को गैर जनपदीय अस्पताल पहुंचाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मनमानी इस तरह हावी है कि पोस्टमार्टम हाउस की दीवार पर निजी एंबुलेंस का बैनर लगाकर प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने एआरटीओ को लिखे पत्र में कहा कि कुछ एंबुलेंस अमानक होने के बावजूद संचालित हो रही हैं। इससे मरीजों के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सभी एंबुलेंस का भौतिक सत्यापन आवश्यक है। सीएमओ ने एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत एंबुलेंस की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
सीएमओ ने सरकारी व निजी एंबुलेंस के पर्यवेक्षण व भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं।
उन्होंने सत्यापन की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया व डॉ. आरसी माथुर को सौंपी है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एआरटीओ से एंबुलेंस की सूची मिलने के बाद सत्यापन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बिना सत्यापन के मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाली अमानक एंबुलेंस बंद कराने के साथ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed