फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lineman's personal helper dies of electric shock

Farrukhabad News: करंट से लाइनमैन के निजी हेल्पर की मौत

Fri, 07 Jun 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lineman's personal helper dies of electric shock
राजेपुर। आंधी में गिरी बिजली लाइनों की मरम्मत कर रहे एक लाइनमैन का निजी हेल्पर हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर लाइनमैन भी बेहोश हो गया। उसे भर्ती कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त सलेमपुर फीडर पर एसएसओ ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पट्टी भरखा निवासी रामू राजपूत (22) सलेमपुर फीडर पर तैनात अमृतपुर के लाइनमैन विनोद के साथ निजी हेल्पर के रूप में काम करता था। बुधवार रात आई आंधी में क्षेत्र की कई बिजली लाइनें टूट गईं थीं। इससे गांवों आपूर्ति बंद थी। फतेहगढ़ कोतवाली के सरह चौकी क्षेत्र में दुर्जनपुरवा खिलौलिया के पास टी-प्वाइंट पर रामू लाइन सही करने के लिए चढ़ गया।
विज्ञापन

इससे पहले लाइनमैन विनोद ने सलेमपुर फीडर पर ड्यूटी कर रहे एसएसओ से शटडाउन ले लिया। रामू लाइन सही कर रहा था कि अचानक बिजली आने से वह खंभे पर ही चिपक गया। कुछ देर बाद नीचे गिरा, तो विनोद और अन्य साथियों में चीख-पुकार मच गई। निजी वाहन से उसे लोहिया अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में खून की उल्टी होने पर हालत और बिगड़ गई। लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सरह चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह समेत विभागीय अधिकारी भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। पिता मुन्नू ने बताया कि रामू की करीब एक साल पहले रूबी के साथ शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। मां रामकली और छोटे भाई श्यामू, शिवचरन व बहन राधा का रो-रो कर बुरा हाल है।

दो बड़े भाइयों सुनील व अनिल की पहले ही मौत हो चुकी है। लाइनमैन ने बताया कि उन्होंने शटडाउन लिया था। फिर भी लाइन चालू कर दी गई। एसडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि शटडाउन के बाद आपूर्ति आना लापरवाही है। पूरे मामले की जांच की जा जाएगी। विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed