फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lights on the highway stay on during the day, but it remains dark at night.

Farrukhabad News: हाईवे पर दिन में जलतीं लाइटें, रात में रहता है अंधेरा

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lights on the highway stay on during the day, but it remains dark at night.
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे (एनएच-730सी) के चौड़ीकरण के बाद भले ही सफर सुगम हुआ हो लेकिन स्ट्रीट लाइटों की अव्यवस्था राहगीरों की परेशानी का कारण बनी है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आया कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें दिन में जलती रहती हैं, जबकि रात के समय इन्हीं मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। इस हाईवे से प्रतिदिन करीब 20 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बरसात के मौसम में दृश्यता पहले ही कम रहती है, ऐसे में रात के समय बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें हादसों की आशंका बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

पड़ताल में मोहम्मदाबाद कस्बे में दिन के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं। मुरहास क्षेत्र में कई लाइटें तकनीकी खराबी के कारण लगातार टिमटिमाती रहीं। वहीं मसेनी चौराहे से नेकपुर पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। पांचाल घाट की ओर कुछ लाइटों की मरम्मत तो कराई गई है, लेकिन उनका संचालन भी नियमित नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में हाईवे पर कई हिस्सों में घना अंधेरा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी होगी। जहां भी लाइटें बंद हैं, उन्हें जल्द ठीक कराकर नियमित रूप से संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed