{"_id":"68ed464d09e129b2bd0f88b7","slug":"light-weight-utensils-will-become-the-choice-of-customers-on-dhanteras-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131306-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धनतेरस पर हल्के वजन के बर्तन बनेंगे ग्राहकों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धनतेरस पर हल्के वजन के बर्तन बनेंगे ग्राहकों की पसंद
Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10, लोहाई रोड स्थित दुकान में बर्तन पसंद करता ग्राहक। संवाद
फर्रुखाबाद। धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार चमकने को तैयार है। हल्के बर्तनों की मांग का खास ख्याल रखा गया है। जिले में लगभग चार करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार होने का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं।
अबकी हल्के वजन के स्टील और पीतल के बर्तन लोगों की पसंद बनेंगे। धनतेरस में महज चार दिन शेष रह गए हैं। लोहाई रोड, चौक को बर्तन का मुख्य बाजार माना जाता है। जिले में छोटी-बड़ी करीब 250 बर्तन की दुकानें हैं। मगर धनतेरस पर बूरावाली गली, साहबगंज चौराहा, कोतवाली रोड फतेहगढ़, घुमना बाजार और भोलेपुर आदि बाजारों में कई दुकानदार बर्तन की दुकानें लगा लेते हैं।
धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महंगाई के चलते हल्के बर्तनों का स्टॉक दुकानदार ज्यादा कर रहे हैं। पीतल व तांबे के बर्तन भी उपलब्ध हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने स्टील की चम्मच, ग्लास, जग, थाली, पूजा की थाली, डोंगा और डिब्बों का स्टॉक किया है। 21 बर्तनों का सेट भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने इंडक्शन में उपयोग होने वाले बर्तन भी मंगाए हैं। स्टील के बर्तन 250 से 800, पीतल के 675 से 750 व तांबे के बर्तन 1000 से 1100 रुपये प्रति किलो हैं। लोहाई रोड पर बर्तन की दुकान किए प्रशांत दीक्षित ने बताया कि महंगाई के चलते हल्के बर्तन ज्यादा बिकते हैं, इसलिए उन्हीं का स्टॉक ज्यादा किया है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर जिले में अनुमानित चार करोड़ का कारोबार हो सकता है।
क्रॉकरी की बढ़ी मांग, डिजाइनर मग उपलब्ध
धनतेरस पर क्राकरी के बर्तनों की भी खासी डिमांड रहती है। इसको लेकर क्रॉकरी स्टोर भी सज गए हैं। दुकानों पर बोन चाइना, बोन फ्री क्रॉकरी के बर्तन उपलब्ध हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए चाय-कॉफी के डिजाइनदार कप का भी स्टॉक किया गया है।
इसके साथ ही कांच के लाइटवेट कप भी हैं। इसके साथ डिनर सेट, नॉन स्टिक कलरफुल बर्तन, कांच के डिजाइनर मग, परोसने और सजाने के लिए क्रॉकरी के कई आइटम मौजूद हैं। हैंडमेड और ग्लास वेयर बर्तन 35 से शुरू होकर 1200 रुपये तक है। विक्रेता अशोक अग्रवाल बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से क्रॉकरी की मांग बढ़ी है। (संवाद)