फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lieutenant became district, got gold medal

फर्रुखाबाद का लाल बन गया लेफ्टिनेंट, मिला स्वर्ण पदक

Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant became district, got gold medal
देहरादून स्थित इंडियन मिलेट्री एकेडमी में परेड का नेतृत्व करते शिव कुमार सिंह चौहान। - फोटो : FARRUKHABAD
जिले का लाल बना लेफ्टिनेंट, मिला स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले का एक बेटा शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलेट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड का नेतृत्व करने के बाद लेफ्टीनेंट बन गया। एकडमी टॉप कर उसने गोल्ड मेडल हासिल किया। मूल रूप से कंपिल थाने के गांव जिजौटा निवासी विजय कुमार चौहान सेना में सूबेदार हैं। परिवार फतेहगढ़ की शिवाजी कालोनी में रहता है।
उनकी सिक्किम में तैनाती है। बेेटे शिवकुमार की कक्षा चार तक की शिक्षा एपीएस फतेहगढ़ से हुई। बाद में बंगलौर (कर्नाटक) के मिलिट्री के स्कूल में कक्षा पांच में चयन हो गया। कक्षा 12 में उसने स्कूल टॉप करने के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्ष 2016 में वहीं से एनडीए में चयन हो गया।
विज्ञापन

ट्रेनिंग पुणे के खड़क बासला में हुई, जिसमें बटालियन कैडेट कैप्टन रहा। इसी दौरान कंप्यूटर साइंस से बीएससी कर गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही प्रेसीडेंट ऑफ ब्रांज मेडल मिला। जून 2019 में देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी भेजा गया। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड का नेेतृत्व करने के बाद वह लेफ्टिनेंट हो गया। रैंक में प्रथम स्थान पर होने से यहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता विजय कुमार सिंह चौहान ने बताया कि शिवकुमार की मां निशा गृहणी हैं। वे कन्नौज के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रुकमंगल सिंह की बेटी हैं। शिवकुमार का बड़ा भाई विवेक सिंह चौहान बीटेक करके फ्रांस की आईटी कंपनी में तैनात है। शिव कुमार का चयन इंटरनेशनल कैडेट कांफ्रेंस जापान के लिए भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed