फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Less than 50 students in 331 schools, clarification from BSA

Farrukhabad News: 331 स्कूलों में 50 से कम छात्र, बीएसए से स्पष्टीकरण

Fri, 14 Jun 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Less than 50 students in 331 schools, clarification from BSA
फर्रुखाबाद। जनपद के अधिकारी परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने में लापरवाही कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। जनपद के 331 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम होने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शारदा अभियान समेत कई तरीके अपनाता है, लेकिन इसके बावजूद छात्र संख्या नहीं बढ़ पाती है। 10 जून को यू-डायस पोर्टल पर वर्ष 2023-24 के स्टूडेंट डाटा की राज्य स्तर पर समीक्षा की गई तो प्रदेश के सभी जनपदों में 27931 ऐसे स्कूल पाए गए, जिनमें छात्र संख्या 50 से कम थी। इसमें जनपद फर्रुखाबाद के भी 331 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों से 20 जून तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यू-डायस 2023-24 में छात्र नामांकन 50 से कम होने के कारणों की समीक्षा करते हुए स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बीएसए स्पष्टीकरण नहीं देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि 50 से कम वाले स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के कारणों की समीक्षा करते हुए स्पष्टीकरण महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed