{"_id":"6ab2cc842a377d5d27037d64","slug":"lekhpals-staged-a-protest-and-boycotted-additional-work-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111868-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर अतिरिक्त कार्य का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर अतिरिक्त कार्य का किया बहिष्कार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर पदाधिकारी सदर तहसील पहुंचे। प्रदर्शन कर एक से अधिक गांवों का अतिरिक्त प्रभार देख रहे 22 लेखपालों में से 10 ने बस्ते जमा कर दिए। कहा कि किसी भी कीमत पर अतिरिक्त काम नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अभय त्रिवेदी, मंत्री ऋषभ सिंह समेत कई लेखपाल सदर तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि संगठन कई सालों से पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को अवगत कराता आ रहा है। मगर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही। लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य थोपा जा रहा है। काम का दबाव होने से लेखपाल परेशान हैं। अतिरिक्त कार्य का पूरी तरह बहिष्कार करते हैं। केवल मूल हल्के पर ही काम करेंगे।
तहसील अध्यक्ष अभय त्रिवेदी ने कहा कि सदर तहसील में 22 लेखपालों के पास अतिरिक्त प्रभार है, इनमें से 10 लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले बस्ते जमा कर दिए हैं। इस समय कुछ लेखपालों की नीबकरोरी मंदिर और पांचाल घाट गणेश प्रतिमा विसर्जन पर ड्यूटी लगी है। शीघ्र ही सभी अतिरिक्त बस्ते जमा हो जाएंगे। हिमांशु गुप्ता, तरुण दीक्षित, अमित प्रताप आदि मौजूद थे।