{"_id":"613f8cbe8ebc3ebd8a1f1a57","slug":"lawyers-opened-front-against-fatehgarh-kotwal-farrukhabad-news-knp6519898153","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
ज्ञापन देने के बाद एसपी कार्यालय के बाहर खड़े अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रास्ते पर खड़ी बाइकों का चालान करने की बात कहने पर वकीलों ने सोमवार को फतेहगढ़ कोतवाल के खिलाफ कोतवाली और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन देकर कोतवाल को हटाने की बात की, मांग पूरी न होने पर बुधवार से आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
फतेहगढ़ स्टेट बैंक वाली गली निवासी वकील शिखर सक्सेना की मां का निधन हो गया था। सोमवार को कई वकील शिखर के घर पहुंचे थे। वकीलों की बाइकें गली में खड़ी थीं। कोतवाल जय प्रकाश पाल बैंक में जांच करने पहुंचे थे। बाइकों के कारण जाम लग रहा था। कोतवाल ने माइक से बाइक हटाने का अनुरोध किया लेकिन कोई बाइक चालक नहीं पहुंचा। इस पर कोतवाल ने दरोगा से बाइकों का चालान करने की बात कही। इसी बीच वकील आ गए। वकीलों की कोतवाल से कहासुनी होने लगी। कोतवाल वहां से वापस चले गए।
सूचना पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया मौके पर पहुंचे। इसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए कोतवाली में पहुंचे, वहां से एसपी कार्यालय जाकर भी नारेबाजी की। एसपी अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन देकर मंगलवार तक कोतवाल को हटाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर बुधवार से आंदोलन की चेतावनी दी गई गई है।
विज्ञापन
महासचिव ने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ कोतवाल वकीलों को बेवजह परेशान करते हैं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने कहा कि गली में बाइकें खड़ी होने से जाम लग गया था, इसलिए चालान करने की बात कही थी। जब पता चला कि बाइकेें वकीलों की हैं तो दरोगा को चालान करने से रोक दिया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं।