{"_id":"61ae5bc842eedb203d5b3b18","slug":"lawyer-s-house-robbed-in-12-minutes-farrukhabad-news-knp668111680","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को बंधक बनाकर दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर से लूट
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर लगी सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन व डीवीआर का निकला पड़ा प्लग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सदर तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के घर सोमवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने 12 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया। नौकर को बंधक बनाकर बदमाश 1.15 लाख रुपये और चेन निकाल लूट ले गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। ब्लाक कार्यालय के बाहर और एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाबपोश बदमाश घर में घुसते और निकलते दिखाई दिए हैं। एसओजी ने फुटेज लेकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार का बढ़पुर ब्लाक कार्यालय के पास आवास है। पत्नी साधना कटियार लोहिया महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। साधना सुबह सवा आठ बजे अस्पताल और करीब 11 बजे मंजेश तहसील चले गए थे। घर में नौकर धनराज (16) था।
करीब 11:30 बजे धनराज बर्तन साफ करने लगा। उस समय दरवाजा खुला था। 11 :50 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। परछाईं देख धनराज ने टोका तो एक बदमाश ने तमंचा उसके मुंह में लगा दिया। दूसरे
विज्ञापन
बदमाश ने हाथ-पैर रस्सी से बांध का मुंह भी बंद कर दिया। तीसरा बदमाश पर्दे के पास खड़ा बाहर देख रहा था। एक कमरे में डाल कर बदमाशों ने गोली मरने की धमकी देकर धनराज से चाबी पूछ ली। मुख्य लॉकर की चाभी बदमाशों को नहीं मिल पाई लेकिन अलमारी से 1.15 लाख रुपये और चेन निकाल ली। बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर लेकर दोपहर 12:02 बजे भाग निकले। मुंह से किसी तरह मुंह और पैर खोलकर धक्का मारकर दरवाजा खोला।
दोपहर करीब सवा दो बजे साधना घर पहुंचीं और दरवाजा खोलने के लिए धनराज को आवाज लगाई। उसने खिड़की से बाहर से कुंडी खोलने के लिए कहा। चोरी की सूचना पर मंजेश, उनके भाई सपा नेता महेंद्र कटियार आदि भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर धनराज और परिजनों से जानकारी ली।
डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लेकर जांच की। साधना की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने तीन टीमें बनाकर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ ने धनराज को कमरे में बंद कर दिया। उसके बताए अनुसार कई बार धक्का मरवाकर किबाड़ खुलवाए। धनराज ने वैसे ही दरवाजा खोल दिया। विनोद शुक्ला ने भी उससे पूछताछ की। मंजेश ने बताया कि धनराज के बाबा, पिता भी उनके यहां काम करते थे। बड़ा भाई बेटी के यहां मुंबई में काम करता है।
अधिवक्ता के घर से करीब 100 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है। इसी गली में ब्लाक कार्यालय भी है। डाक्टर के क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ रहती है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लुटरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्रों के अनुसार मंजेश के यहां एक युवक आना जाना है। उसे घर के बारे जानकारी थी। वह मंजेश व उनकी पत्नी के जाने-आने का समय भी जानता है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।

किशोर से पूछताछ करते सीओ व पीछे खड़े अधिवक्ता मंजेश कटियार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD