फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs stolen from Saraf's house and shop

घर व दुकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

Fri, 16 Apr 2021 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Saraf's house and shop
नवाबगंज में चोरी के बाद घटना स्थल से नमूना लेती फोरेंसिक टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
सराफ के घर व दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

नवाबगंज। सराफ के घर में घुसे चोर कमरे व दुकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 300 ग्राम सोने के जेवर व एक लाख रुपये नगद चुरा ले गए। शुक्रवार भोर में सराफ की पत्नी के जागने पर घटना की जानकारी हुई। थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। सराफ ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना व कस्बा नवाबगंज में मंडी के सामने निवासी बालकृष्ण वर्मा के घर के बाहरी हिस्से में सोने चांदी के आभूषण की दुकान है। गुरुवार को बालकृष्ण परिवार के साथ ऊपर के कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान में पीछे से चढ़कर छत पर पहुंचे। चोरों ने जीने का ताला तोड़ दिया और नीचे पहुंच गए।
विज्ञापन

चोरों ने सराफ, उनकी पत्नी, बच्चों के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर निकाल लिए। इसके बाद चोर दुकान में पहुंचे। यहां रखी तिजोरी का लॉक तोड़ दिया और उससे भी जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार भोर में सराफ की पत्नी सोनी वर्मा जागीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की से सरिया के सहारे कुंडी खोली और बाहर निकलीं। पास के कमरे में सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। उनके शोर मचाने पर सराफ व आसपास के लोग जाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसओ अंकुश राघव मौके पर पहुंचे। बालकृष्ण ने पुलिस को बताया कि सोने चांदी के जेवर बेचने के अलावा गिरवी गांठ का काम भी करते हैं।
चोर घर व दुकान से 300 ग्राम सोने के जेवर व एक लाख की नगदी चुरा ले गए हैं। सूचना पर फोरेंसिक टीम के वैैज्ञानिक ओम प्रकाश ने घटना स्थल पर तिजोरी व घर की अलमारी के ऊपर मिले चोरों की अंगुलियों के निशान लिए। थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया है। घटना की जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम मौके पर पहुुंचे । उन्होंने सराफ से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और कई सवाल भी किए। सराफ की बताई कई बातें पुलिस के गले नहीं उतर रही थीं।

खोजी कुत्ते ने घर से लेकर खेत तक लगाई दौड़
घटना के बाद ट्रेनर खोजी कुत्ते को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। खोजी कुत्ते ने घटना स्थल पर सामान सूंघने के बाद खेत में आधा किलोमीटर तक दौड़ लगाई और काफी देर तक आस पास घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed