फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kumbh like faith on Magh Purnima in Ramnagari

Farrukhabad News: रामनगरियों में माघ पूर्णिमा पर कुंभ जैसी उमड़ी आस्था

Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kumbh like faith on Magh Purnima in Ramnagari
 सांस्कृतिक पांडाल में राधा कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : सांस्कृतिक पांडाल में राधा कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में माघ पूर्णिमा को देखते हुए मंगलवार को कुंभ जैसा आस्था का सैलाब उमड़ा। शाम से स्नानार्थियों की भीड़ और बढ़ती चली गई। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही पुण्य की डुबकी लगाई। दिन भर दान-पुण्य, सत्यनारायण की कथा, यज्ञ व भंडारे के आयोजन चलते रहे।
विज्ञापन


मेला रामनगरिया में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर कल्पवास का समापन होगा। इससे मंगलवार को गंगा तट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कल्पवासियों के परिजनों व स्नानार्थियों के आने से इस तरह भीड़ बड़ी कि कुंभ सा नजारा देखने को मिला। इटावा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, सीतापुर, शाहजहांपुर, खीरी लखीमपुर, हरदोई, मैनपुरी सहित कई जनपदों से श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं ने सुबह गंगा स्नान करने के साथ दान-पुण्य की धारा इस तरह बहाई कि शाम तक सिलसिला टूटा ही नहीं।
विज्ञापन

माघ माह के समापन पर श्रद्धालुओं में पुण्य कमाने की होड़ मची रही। घाटों में सत्यनारायण कथा, कन्या भोज, अन्न दान, भंडारा का अविराम आयोजन चलता रहा। वहीं पूर्णिमा का विशेष स्नान होने से शाम से स्नानार्थियों की भी बढ़ने लगी। यह सिलसिला रात भर चलता रहा। करीब ढेड़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का अनुमान है। साधु संतों के क्षेत्रों में भी अच्छी खासी भीड़ रही। मेला क्षेत्र में जगह-जगह यज्ञ व भंडारे के आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सांस्कृतिक पांडाल की बिजली बंद होने पर हंगामा
सांस्कृतिक पंडाल में सोमवार रात रामलीला का मंच हो रहा था। पांडाल की अचानक बिजली बंद हो गई। इससे दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बिजली चालू कराने के लिए मेला प्रशासन ने कई बार एनाउंस कराया। बिजली चालू न होने पर मेला व्यवस्थापक बिजली कार्यालय तो कर्मचारी नशे में मिले। व्यवस्थापक के नाराजगी जताने पर बिजली चालू हो सकी।

--------------
परशुराम संवाददर्शक हुए मंत्रमुग्ध
रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले मुंबई के सुनील लहरी ने परशुराम संवाद के दौरान बोले गए शब्द सुनाए। सूर्पनखा की नाक-कान काटने वाले कठिन सीन व रामायण में निभाई भूमिका के बारे में बताया। समाज को संदेश दिया कि भाई के प्रति क्या भूमिका निभानी चाहिए। कहा कि योगी-मोदी जैसे नेता मिले हैं तो अब राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। गोपाल कृष्ण राधा धारावाहिक की कलाकार मनुल ने राधाकृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया। तृप्ति शाक्य ने कभी राम बनकर कभी कृष्ण बनकर चले आना सहित भजन प्रस्तुत किए। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, तहसीलदार श्रद्धा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed