फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kotedaron given the keys of 73 stores

73 कोटेदारों ने सौंपी दुकानों की चाबियां

Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kotedaron given the keys of 73 stores

फर्रुखाबाद। सरकारी गोदाम से अनाज उठान के दौरान होने वाली घटतौली के विरोध में कोटेदारों का जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन चल रहा है। मांगे पूरी न होने पर 73 कोटेदारों ने बुधवार को कोटे की दुकानों की चाबियां जिलापूर्ति अधिकारी को सौंप दी। इनके आंदोलन को अन्य संगठनों ने समर्थन देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सर्वोदय मंडल के नेतृत्व में फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद नगरों के कोटेदार का धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन कलेक्ट्रेट में जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर बुधवार को भी जारी रहा। कोटेदारों ने एसएमआई विजय सिंह का स्थानांतरण करने की आवाज उठाई। कोटेदार और सर्वोदय मंडल के नेताओें ने अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया।
विज्ञापन


सरकारी गोदाम से कोटे का उठान होने के दौरान होने वाले घटतौली के विरोध में शुरू हुए कोटेदारों के आंदोलन को अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन, जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने भी समर्थन दिया है। सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह और कोटेदारों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। वह यहां से नहीं हटेंगे। क्रमिक अनशन के बाद वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा ने दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को अनाज की कालाबाजारी के विरोध में अतिरिक्त एसडीएम को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू होने के बावजूद कुछ कोटेदार अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं। इससे गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा है। इस कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है।


शहर के कई उपभोक्ताओं को अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई कि उनका नाम राशन कार्ड सूची मेें है या नहीं। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने मोहल्ला खतराना, सधवाड़ा, श्यामनगर, लोहिया रोड, हाता मंगल खां, मोहल्ला गली दयाराम, मोहल्ला तिकोना चोकी पुलपुक्ता और दरीबा पश्चिम के कोटेदारों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, उत्कर्ष यादव, रोहित कुमार गुप्ता और दीपू गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed