{"_id":"68c46c75813631abb6017ba7","slug":"kishore-had-74-gaming-accounts-made-payments-in-50-accounts-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107333-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किशोर के 74 गेमिंग अकाउंट, 50 खातों में किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किशोर के 74 गेमिंग अकाउंट, 50 खातों में किया भुगतान
Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक के लापता पुत्र को पुलिस ने गुतासी गांव से बरामद कर लिया है। पिता की गायब लाइसेंसी रिवॉल्वर व कारतूस भी वहीं से बरामद होने की चर्चा है।
यही नहीं किशोर के 74 से अधिक गेमिंग अकाउंट और 50 से अधिक खातों में भुगतान की जानकारी मिली है। उसने करीब 20 तोला सोना व्यापारी नेता के भाई को मात्र डेढ़ लाख रुपये में बेचा है। मामले में सात से अधिक दोस्तों से पूछताछ चल रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला दशमेश कालोनी निवासी पूर्व सैनिक अवनीश कुमार दुबे के लापता पुत्र (17) के मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। किशोर बुधवार से लापता था। उसे शुक्रवार को बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक की जांच में युक्तार्थ के 74 गेमिंग के खाते मिले हैं। यही नहीं उसने 50 से अधिक में भुगतान किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और पिता के खाते में जिस एकाउंट में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, उसी के आधार पर गुतासी में छापा मारा है।
वहां दोस्त के यहां से किशोर और पिता की गायब रिवॉल्वर, कारतूस बरामद होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
घर से जो भी मिला, उसे गेम में लगाया
किशोर इस कदर गेमिंग के जाल बिछाने वाले गैंग में फंस गया था कि वह घर से जो कुछ मिलता उसे लेकर गेम में लगा रहा था। एसओजी और थाना पुलिस ने पिछले चार-पांच साल में उसके सभी नजदीकी सात दोस्तों को हिरासत में लिया है।
किशोर ने पुलिस को बताया कि करीब 20 तोला सोना उसने व्यापारी नेता के भाई के यहां डेढ़ लाख रुपये में बेचा है। पुलिस व्यापारी नेता के भाई से भी पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि लापता किशोर को बरामद कर लिया है।
पूछताछ में जो नाम बता रहा है, उसे हिरासत में लेकर पूरे मामले के तह तक जाने के लिए पूछताछ की जा रही है। अधिकांश मामले सुलझ गए हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।