फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Khadi and Village Industries Board will give loan to create employment

Farrukhabad News: रोजगार लगाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड देगा ऋण

Sat, 15 Jun 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khadi and Village Industries Board will give loan to create employment
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2024-25 के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड 10 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया कराएगा। बेरोजगार युवा ठंडी सड़क स्थित जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय से ऋण आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रामोद्योग अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत रोजगार स्थापित करने के लिए बेरोजगार युवाओं को एक लाख से लेकर अधिकतम दस लाख तक का ऋण बैंक से दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, अति पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग को योजना का पांच प्रतिशत व सामान्य जाति को 10 प्रतिशत योजना का अंशदान लगाना होगा।
विज्ञापन

सामान्य जाति के उद्यमी को चार प्रतिशत ब्याज स्वयं वहन करना होगा। शेष ब्याज विभाग द्वारा बैंक को उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य लोगों का पूरा ब्याज विभाग वहन करेगा। वहीं पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूजित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला को ग्रामीण क्षेत्र के लिए 35 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के लिए 25 प्रतिशत, सामान्य वर्ग पुरुष ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के लिए 15 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। बेरोजगार लोग ठंडी सड़क स्थित जिला उद्योग केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed