फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kashvi tops in folk songs, Riya tops in classical music

Farrukhabad News: लोकगीत में काशवी, शास्त्रीय संगीत में रिया अव्वल

Tue, 26 Sep 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kashvi tops in folk songs, Riya tops in classical music
फर्रुखाबाद। जनपद स्तरीय लोक कला उत्सव प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने उनके हुनर को सलाम करते हुए निर्णय दिए। लोकगीत में काशवी, शास्त्रीय संगीत में रिया अव्वल रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोमवार को मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज में आयोजन जिला स्तरीय लोक कला उत्सव प्रतियोगिता में 10 विधाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लोकगीत में काशवी मिश्रा, आयुष प्रथम रहे। शास्त्रीय संगीत में रिया शाक्य, बिलाल खान, संगीत वादन के अवनद्ध वाद्य में सुहाना माथुर, वैभव कुमार प्रजापति, संगीत वादन स्वर वाद्य में वशती लाल, दृश्यकला द्विआयामी में दिव्यांशी कुशवाह, किशन कुशवाह,दृश्यकला त्रिआयामी मृर्तिकला में सृष्टि यादव, अनिकेत, खेल खिलाने में संध्या, भोले, शास्त्रीय नृत्य में भूमि तथा करन, लोकनृत्य में वैष्णवी तथा ललित परिहार, नाटक एकल अभिनय में इकरा तथा आयुष ने प्रथम स्थान पाया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रबंधक सुनील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, संदीप चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक समिति में नीरज शुक्ला, अनुराग अग्निहोत्री, गुलशन जहां, दर्शना आर्या रहीं। संचालन पूनम शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed