फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanwariya fell from trolley while dancing on DJ died

Farrukhabad News: डीजे पर डांस करते ट्राली से गिरा कांवड़िया, मौत

Wed, 09 Aug 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya fell from trolley while dancing on DJ died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। गोला में जलाभिषेक करने ट्रैक्टर ट्राली से जाते वक्त एक कांवड़िया डांस करते वक्त ट्राली से गिर गया। उसे गंभीर हालत में पहले लोहिया और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान से करीब 60 ग्रामीण एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियाें से गोला गोकरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बुधवार दोपहर तीन बजे रवाना हुए। पीछे वाली ट्राली पर लगे डीजे पर गांव का ही अक्षय कुमार (23) डांस कर रहा था। शाम करीब चार बजे राजेपुर तिराहे पर ब्रेकर से जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली गुजरी कि डांस कर रहा अक्षय सिर के बल सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे सीएचसी ले गए। वहां से रैफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, मगर उसकी हालत गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। अक्षय अमृतपुर में चाट-पकौड़ी की दुकान लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रामतीर्थ, शिवम, बिल्लू, नन्हे और बहन मानसी है। पत्नी वंदना और मां रामबेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके छह माह का पुत्र पंचम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed