फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanwariya dies in accident, accomplice injured

हादसे में कांवड़िया की मौत, साथी घायल

Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya dies in accident, accomplice injured
प्रदीप की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गोला से वापस आ रहे बाइक सवार कांवड़िया की अल्लाहगंज में डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई और साथी घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था और सिर पर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू निवासी राजेंद्र का 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार जाटव रविवार को अपने बहनोई की बाइक से याकूतगंज निवासी अपने साथी विपिन गुप्ता के साथ गोला दर्शन करने गया था। सोमवार सुबह दोनों वापस घर आ रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहने था। जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथी विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नेमा, मां गीता, भाई अर्जुन व राजीव रो-रो कर बेहाल हो गए। नेमा के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed