फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalindi Express arrives six hours late, passengers upset

Farrukhabad News: छह घंटे देर से आई कालिंदी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Mon, 15 Dec 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kalindi Express arrives six hours late, passengers upset
फर्रुखाबाद। ट्रेनों पर कोहरा का बुरा असर दिखने लगा है। रफ्तार पर ब्रेक लगा है। ऐसे में भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। छपरा-मथुरा और थाणे से साबरमती जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी सवा दो घंटे देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा दिक्कत कालिंदी एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

भिवानी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 5.35 बजे है। यह ट्रेन 25 मिनट रुकने के बाद छह बजे कानपुर के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन सोमवार सुबह सवा 11 बजे आकर दोपहर 12.05 बजे यहां से रवाना हो सकी। कानपुर, प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को छह घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा छपरा से मथुरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5.20 बजे की बजाय एक घंटे देरी से 6.20 बजे पहुंची। इसके अलावा थावे से गुजरात का साबरमती जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर तीन बजे के स्थान पर शाम पांच बजे पहुंची। रेलवे स्टेशन पर दूरदराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर से गुजरात के गांधी धाम तक जाने वाली गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार सुबह 4.15 बजे पहुंचने का समय है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10.15 घंटा देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन मंगलवार शाम 2.46 बजे पहुंचने की उम्मीद है। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed