फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kajal in rangoli and riya topper in poster

रंगोली में काजल और पोस्टर में रिया ने मारी बाजी

Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Kajal in rangoli and riya topper in poster
छात्रा को पुरस्कार देतीं प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत। - फोटो : FARRUKHABAD
रंगोली में काजल और पोस्टर में रिया अव्वल
विज्ञापन

अमृतपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी राजेपुर में प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली में काजल और पोस्टर प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वजन, हीमोग्लोबिन की जांच में छात्राएं कुपोषित निकलीं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने छात्राओं को पर्याप्त पोषण युक्त भोजन करने के सुझाव दिए। किशोर स्वास्थ्य मंच की काउंसलर नीलम मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, बीनू ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में रिया ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान पाया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलर अमित कुमार ने लंबाई, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच की, तो कई छात्राएं कुपोषित पाई गईं। शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित ने छात्राओं को पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नीदेवी, मनोरमा, सूरजमुखी ने पोषण युक्त सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान रमेश चंद्र, दिनेश, गुंजा, हिमांशी, ममता, निधि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed