{"_id":"d3995aff6a0b14f7e7c0765650c6baed","slug":"just-after-being-crushed-by-the-death-of-former-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर पूर्व सैनिक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार बस की चपेट में आने से शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार पूर्व सैनिक
विज्ञापन
को डग्गामार बस ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे दिन
तड़के जानकारी होने पर परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग करते हुए
मोहम्मदाबाद-सराय अगहत मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। गिरफ्तारी के भरोसे
पर चार घंटे बाद जाम खुला।
जिला एटा थाना नयागांव के गांव महमदपुर निवासी पूर्व सैनिक अजयपाल सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह राजपूत की सराय अगहत में बीज भंडार की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद करके बाइक से दावत में मोहम्मदाबाद जा रहे थे। थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर के पास एसडीएस इंटर कालेज के निकट से गुजरते समय सामने से आ रही डग्गामार बस उसे कुचल डाला। हादसे के दौरान बस की नंबर प्लेट का कुछ हिस्सा टूट कर मौके पर ही गिर पड़ा।
हालांकि चालक बस लेकर भागा लेकिन कुछ दूर ले जाकर बस खड़ी कर भाग गया। जानकारी होने पर पहुंची मेरापुर पुलिस ने शव अचरा चौकी पर लाकर रख दिया। शनिवार को तड़के दुर्घटना की सूचना पर परिवार के अलावा गांव के लोग कई ट्रैक्टरों से अचरा चौकी पर पहुंचे। ग्रामीण शव लेकर घटनास्थल पहुंचे। मोहम्मदाबाद-सराय अगहत मार्ग पर शव रखकर सुबह करीब 7 बजे जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ये मांग कर रहे थे कि बस चालक को गिरफ्तार किया जाए। जाम की सूचना पर एसडीएम कायमगंज, सीओ कायमगंज के अलावा कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्हें बस को कब्जे में लिए जाने की जानकारी के साथ चालक को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
तब कहीं जाकर करीब चार घंटा बाद जाम खुल सका। पुलिस ने आनन फानन में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सालिगराम वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेरापुर पुलिस ने जितेंद्र, उदयवीर सहित 150 ग्रामीणों के खिलाफ जाम लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।