{"_id":"571bb42c4f1c1bfa248b4c41","slug":"jume-listener-hearing-bhajans","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन सुनकर झूमे स्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन सुनकर झूमे स्रोता
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सजे देवी के स्वरूप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वादश शिव दर्शन मेला के चौथे दिन शनिवार को डीपीबीपी कालेज में कला एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले शुक्रवार रात हुए भजन संध्या कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेशकृष्ण ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
डीपीबीपी कालेज में कला एवं सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि नागपुर से आए बीके अविनाश ने कहा कि मनुष्य अपने में परिवर्तन करे तो संसार में भी परिवर्तन होगा। कला और संस्कृति हमें परमात्मा से जोड़ते हैं। जीवन जीने की मनुष्य को कला आनी चाहिए।
विज्ञापन
डा. पीएस सूद ने कहा कि कला के माध्यम से हम अच्छे संदेश भी दे सकते हैं। वहीं शुक्रवार देर रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेशकृष्ण ने दीप जलाकर किया। इस दौरान नागपुर महाराष्ट्र से आए गायक अविनाश ने भजन सुनाए। भजन सुनकर स्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
भजन सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर डा. पीएस सूद, डा. रामकृष्ण राजपूत, कार्यक्रम संयोजक बीके शोभा, बीके भावना, धीरेंद्र कुमार, बीके शिमला और बीके लता आदि मौजूद रहीं।