{"_id":"6ac69a38d8ceff782f063af0","slug":"aniket-and-shobha-displayed-great-speed-on-the-track-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149771-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक पर अनिकेत और शोभा ने दिखाई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक पर अनिकेत और शोभा ने दिखाई रफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन मैदान में जनपद स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को ट्रैक और फील्ड इवेंट में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। धावकों ने लंबी दूरी की दौड़ में रफ्तार और स्टेमिना का इम्तिहान दिया, वहीं लांग जंप व ट्रिपल जंप में खिलाड़ियों ने टेकऑफ और लैंडिंग के दम पर पदक पर कब्जा जमाया।
सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल के अनिकेत गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। एमआईसी के विशाल बाबू दूसरे और मां राजवती इंटर कॉलेज के अनूप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की लांग जंप में केएसआर कंपिल के आकाश ने स्वर्ण, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के सोबित ने रजत और आदर्श जनता इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका लांग जंप में फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कमालगंज की अन्वी प्रथम, रूप किशोर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर खास की रेनू द्वितीय और फिरोज गांधी की अनन्या तृतीय रहीं। सीनियर बालिका 3000 मीटर में आरपी इंटर कॉलेज की शोभा पाल ने बाजी मारी। स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज की चित्रा दूसरे और कर्नल ब्रह्मानंद शुकरुल्लापुर की कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालिका ट्रिपल जंप में शास्त्री इंटर कॉलेज चंदुइया की रानी प्रथम, राजाराम इंटर कॉलेज अचरा की सलोनी द्वितीय और दयानंद इंटर कॉलेज की शिवा तृतीय रहीं। इसी वर्ग की लांग जंप में जीजीआईसी की शिवांकी पहले, अन्नू दूसरे और शकुंतला देवी इंटर कॉलेज कायमगंज की अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, सह संयोजक प्रधानाचार्य रजिंदर सिंह कुशवाह, रजनीश शिवा और चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी कानपुर देहात में होने वाली मंडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सुब्रत शाक्य, पुलिस लाइन के पीटीआई जगदीश बघेल, केशव गंगवार, सतेंद्र सिंह, नेहा भारद्वाज, अभिषेक अवस्थी, राकेश कुमार, दीपावली कुमार और शीलभद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर, राकेश गुप्ता, ओमपाल सिंह रघुवंशी, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप जासवाल, शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।