Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Joints of the Panchal Ghat bridge have opened up.

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल के ज्वाइंट खुले

Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Joints of the Panchal Ghat bridge have opened up.
फोटो-23, पांचाल घाट पुल पर ज्वाइंट टूटने से हुआ गड्डा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-24, प्लास्टिक के दो डिवाइडरों को रखकर किया जा रहा बचाव। संवाद
- रोज 20 हजार वाहनों की आवाजाही, दो प्लास्टिक डिवाइडर लगाकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा पुल की जर्जर हालत अब राहगीरों के लिए खतरा बनती जा रही है। पुल के कई जॉइंट खुल चुके हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। एक हिस्से में लगा एंगल और सरिया भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने हादसों को रोकने के लिए केवल दो प्लास्टिक के डिवाइडर लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी है। पुल की मरम्मत अब तक शुरू नहीं हो सकी है।



इटावा-बरेली हाईवे-730सी पर बने इस पुल से रोजाना 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह पुल बरेली, बदायूं, हरदोई, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों को जोड़ता है। इसके बावजूद पुल की बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। खुले जॉइंट और गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा है। बृहस्पतिवार को भी पुल पर कई जगह गड्ढे और टूटे हिस्से दुर्घटना को दावत देते नजर आए।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले सांसद मुकेश राजपूत ने जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द पुल की अच्छी तरह मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। पुल से रोजाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी आवागमन होता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर ने बताया कि दिवाली के त्योहार के कारण श्रमिक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। जल्द ही पुल के जॉइंटों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed