फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jile me talase jaige farji teacher

संपूर्णानंद संस्कृत विवि की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वालों की तलाश को एसआईटी जांच शुरू

Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
jile me talase jaige farji teacher
फर्रुखाबाद। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी व इससे संबद्घ विद्यालयों की फर्जी डिग्री से बने शिक्षकों की तलाश को एसआईटी जांच शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए से वर्ष 2004 से 2014 तक संस्कृत डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। ताकि एसआईटी को जांच के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय से पूर्व मध्यमा, उच्चतर मध्यमा, शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्री के शैक्षिक अभिलेखों से शिक्षक पद पर नौकरी पाई गई है। प्रदेश में कुछ जिलों में संस्कृत की फर्जी डिग्री से नौकरी करने के मामले पकड़े गए हैं। जिसका पूरा खुलासा करने को प्रदेश सरकार के आदेश पर एसआईटी ने जांच शुरू की है। शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने बीएसए से वर्ष 2004 से 2014 तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी व उससे संबद्घ विद्यालयों की डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षकों का ब्योरा भेजने का आदेश दिया है। उन शिक्षकों का भी ब्योरा मांगा गया है जो अंतर जनपदीय तबादला करा ले गए हैं। यह सूचना 6 जुलाई तक तैयार कर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed