{"_id":"6ae38ce64cf87aaaf10a3d35","slug":"jewelry-stolen-from-a-tts-house-in-loco-colony-after-breaking-the-locks-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112299-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोको कॉलोनी में ताले तोड़कर टीटी के घर से जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोको कॉलोनी में ताले तोड़कर टीटी के घर से जेवर चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित लोको कॉलोनी में रह रहे यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) के सरकारी आवास के ताले तोड़कर चोरों ने चार लाख के जेवर और 50 हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़ दिए। पत्नी त्योहार पर कमालगंज स्थित ससुराल गई थीं, जबकि टीटीई ट्रेन की ड्यूटी पर गए थे।
कमालगंंज थाने के गांव भोला नगला निवासी सुनील यादव फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर टीटीई हैं। वह परिवार के साथ लोको कॉलोनी में सरकारी आवास में पत्नी के साथ रहते हैं। वह करवाचौथ पर अपनी पत्नी को बुधवार सुबह गांव में मां के पास छोड़ आए थे। इसके बाद वह कानपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन को चेक करते हुए कासगंज की ओर चले गए। ड्यूटी करने के बाद वह बृहस्पतिवार सुबह लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे के ताले और अलमारी के लॉकर भी टूटे थे। लॉकर में रखा पत्नी का मंगलसूत्र, एक चेन, तीन अंगूठी, झाले गायब थे। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। चोरों ने पूरा सामान बेड पर फैला दिया था। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये भी चोर ले गए। टीटीई ने बताया कि उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी कई बार हो चुकीं चोरियां
रेलवे की लोको कॉलोनी में रह रहे सीनियर बुकिंग क्लर्क अनुराग और ट्रैकमैन अंबरीश के घर दो-तीन बार चोर ताले तोड़कर चोरी कर चुके हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी, मगर चोरों को पकड़ना तो दूर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई।