फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewellery worth Rs 30 lakh and cash worth Rs 1.80 lakh stolen from the house

Farrukhabad News: मकान से 30 लाख के जेवर व 1.80 लाख नकद चोरी

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 30 lakh and cash worth Rs 1.80 lakh stolen from the house
मोहम्मदाबाद। चोरों ने घर में घुसकर 30 लाख के जेवर व 1.80 की नकदी चोरी कर ली। पुलिस मौके पर जांच करने के बाद लौट गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी पुत्र रामचंद्र उर्फ रावेंद्र सिंह शुक्रवार रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़ गए। कमरे में रामचंद्र पत्नी के साथ सो रहे थे। उसकी कुंडी चोरों ने बाहर से बंद कर दी। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर रात करीब तीन बजे रामचंद्र की आंख खुल गई। दरवाजा बाहर से बंद देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। कमरे के पास में बनी छोटी दीवार फांदकर बाहर निकले और कुंडी खोली। रामचंद्र पत्नी के साथ दूसरे कमरे में पहुंचे तो अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। रामचंद्र ने रात में ही 112 नंबर पर सूचना दी। 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे रामचंद्र ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और लौट गई। रामचंद्र ने बताया कि चोर बक्से में रखे 1.80 लाख रुपये के साथ ही सोने का हार, सात तोले की चार सोने की चूड़ियां, मंगल सूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, मांगटीका, दो जोड़ी कुंडल, चांदी के 12 सिक्का, पायल व बिछिया आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख के जेवर चोरी गए हैं।

कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि चोरी की घटना हुई है, लेकिन 30 लाख की चोरी नहीं हुई। रामचंद्र ने पहले जो तहरीर दी, उसमें 50 हजार की नकदी दिखाई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed