{"_id":"6685c2de6e360ea7f50c494f","slug":"jewelery-stolen-by-breaking-locks-of-two-houses-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113027-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घरों के ताले तोड़कर जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घरों के ताले तोड़कर जेवर चोरी
विज्ञापन
कायमगंज। चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर माल जेवर चोरी कर ले गए। हालांकि पुलिस चोरी का प्रयास मान रही है।
गांव कटरा रहमत खां निवासी स्व शकील की पत्नी रेशमा मंगलवार रात बच्चों के साथ घर बंद कर मायके चली गईं। चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए। घर में रखा सामान निकाल ले गए। सुबह जब रेशमा घर पहुंचीं तो सामान बिखरा पड़ा था। रेशमा ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। रेशमा ने बताया चोर एक जोड़ी पायल, कान की झुमकी, दो अंगूठी, 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव के महेश चंद्र के मकान के भी ताले चोरों ने तोड़ दिए। उनका घर भी बंद था। महेश बच्चों सहित दिल्ली में रहते हैं। उन्हें चोरी की सूचना दी गई है।
एसआई सुनील कुमार ने बताया कि जांच की गई। दोनों घर बंद थे। शरारती तत्वों ने चोरी का प्रयास किया था।