फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses

दो घरों से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। दो घरों में घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर जांच की। इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से लोग खौफ में है। पुलिस किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव किलमापुर निवासी सत्येंद्र नोएडा में मोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं। वह नौ अक्तूबर को गांव आए थे। इसके बाद मकान में ताला डालकर चले गए। सत्येंद्र के बेटे विक्रम की 14 मई को शादी हुई थी। विक्रम भी पिता के साथ मोबाइल कंपनी में नौकरी करता था। उसके विवाह में मिला दहेज का सामान मकान में ही रखा था। पड़ोस में भाई ओमपाल अपने पिता जगपाल के साथ रहता है। सोमवार रात चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। चोर कमरे मेें रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवव व नगदी चोरी कर ले गए। चोर गांव के ही खुर्शीद आलम के घर में भी ताला तोड़कर घुस गए। खुर्शीद आलम 15 दिन पहले पत्नी के साथ ससुराल गए थे। उनका भाई जहीर खान दूसरे मकान में सो रहा था।
विज्ञापन

चोर अलमारी का तोड़कर एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, दो माथे का टीका, पायलें व तीन हजार की नगदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह साढ़ू जाकर खां को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी खुर्शीद आलम को दी। खुर्शीद आलम ने बताया कि चोर तील लाख के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। सत्येंद्र के भतीजे अनिरुद्ध ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सत्येंद्र भी चोरी की जानकारी पर नोएडा से घर के लिए चल दिए। परिजनों ने बताया कि उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर कितने लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed