फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from five houses

Farrukhabad News: पांच घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Thu, 08 Aug 2024 04:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from five houses
नवाबगंज। पांच घरों में घुसे चोर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी करके चंपत हो गए। पुलिस ने जांच कर खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी पूर्व कोटेदार सुरेश राजपूत पत्नी ममता के साथ मंगलवार रात परिवार सहित छत पर सो रहे थे। चोर गेट फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी, सोने की झुमकी, चेन, अंगूठी, एक किलो चांदी के जेवरात व दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। रात को लगभग एक बजे पानी बरसने पर सुरेश की पुत्री नीचे आई तो कमरे का ताला टूटा देखकर दंग रह गई। उसके शोर मचाने पर परिवार के सभी लोग आ गए।
चोरों ने रात में गांव के रामनिवास के घर को निशाना बनाया। उनकी पत्नी कमला देवी मकान के बाहर सो रही थी। चोर पीछे के गेट खोलकर अंदर चले गए। चोर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर आधा किलो चांदी के जेवरात, डेढ़ तोला सोने के जेवर, सात हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर बृजेश के मकान में पहुंचे। बृजेश के मकान में ताला पड़ा था। वह काफी समय से दिल्ली में परिवार सहित रह रहा है। मकान का ताला तोड़कर चोर दो तोला सोने के जेवर व आधा किलो चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने मुंशी लाल के बंद मकान का ताला तोड़ दिया। जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। मुंशीलाल काफी समय से दिल्ली में परिवार सहित रह रहे है। गांव धर्मेंद्र मंगलवार की रात को गोला से वापस आया था। चोर उसके मकान में पीछे से घुस गए। चोर उसके घर से सामान व कपड़े चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर पूरे मामले की जानकारी की। ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed