फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash stolen from jail clerk's house

Farrukhabad News: जेल के लिपिक के घर से जेवर-नकदी चोरी

Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from jail clerk's house
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देने आए युवक के फुटेज कैद हो गए है। आस पास के लोगों ने युवक की पहचान भी कर ली है।
विज्ञापन

थाना कादरीगेट के गांव मसेनी के मजरा धर्मनगरिया निवासी शिवम अग्निहोत्री सेंट्रल जेल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। शिवम को जेल परिसर में भी सरकारी आवास है। मंगलवार शाम शिवम भाई व मां को लेकर जेल वाले आवास पर चला आया था। धर्मनगरिया के मकान में ताला पड़ा था। रात में किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। मकान के अंदर घुसे युवक ने कमरे व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी व बक्से में रखे एक लाख की नकदी, छह सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी सोने के जौ, सात चांदी की सुपाड़ी, तीन जोड़ी पायल, एक लैपटॉप, मोबाइल, चांदी का गोला सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शिवम मकान पर पहुंचा। ताले टूटे पड़े देखे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से खुले पड़े मिले। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन करने आई। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक युवक ताले तोड़कर चोरी करते हुए कैद होना पाया गया। आस पास के लोगों ने युवक की पहचान कर ली है। युवक गांव का ही निवासी है। इससे पहले भी वह कई चोरी की घटनाएं कर चुका है। शिवम ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed