फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash stolen from ex-serviceman's house

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक के घर से जेवर-नकदी चोरी

Tue, 02 Jul 2024 03:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from ex-serviceman's house
जहानगंज। पूर्व सैनिक के घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व नकदी चोरी कर चंपत हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतौंजा रोड जहानगंज निवासी पूर्व सैनिक बालकराम रविवार रात परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। रात में दो से तीन बजे के बीच चोर पीछे की दीवार से चढ़कर घर के अंदर आए। ऊपर के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर बालकराम की बेटी की दो सोने की चेन, अंगूठी, झाले व पायल, चार हजार की नकदी, कपड़े सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह पुत्र सत्येंद्र जागा। उसने ऊपर का कमरा खुला हुआ देखा। अंदर गया तो बक्से का ताला टूटा पाया। शोर मचाने पर बालकराम सहित परिजन मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के बाद चोरों के पैरों के निशान देखे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया। बालक राम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व सैनिक के यहां चोरी के मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed