फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash stolen by breaking the lock of the room

Farrukhabad News: कमरे का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking the lock of the room
अमृतपुर। कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मकान के बाहर तैनात होमगार्ड को भनक तक नहीं लगी। गृहस्वामी को वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ अमृतपुर सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। सीओ चोरी की घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना व गांव अमृतपुर निवासी दिनेश अवस्थी व उनके पुत्र पीयूष अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से इनके आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई। दिनेश अवस्थी का दूसरा पुत्र अनुभव अवस्थी आठ दिसंबर को परिवार सहित मामा को देखने के लिए गया था। घर में ताला पड़ा था। होमगार्ड बाहर ड्यूटी पर तैनात था। किसी तरह चोर पीछे से घर में प्रवेश कर गए और अंदर वाले कमरे का ताला तोड़कर बक्से से एक सोने की चेन, दो अंगूठी व 30 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को अनुभव परिजनों के साथ वापस आए तो कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। सूचना पर सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, एसओ मीनेश पचौरी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अनुभव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है, जिसकी तैयारी चल रही थी। चोर मकान के अंदर घुसे और कमरे व बक्से का ताला तोड़कर जेवर व 30 हजार की नकदी चोरी करके ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि होमगार्ड बाहर ड्यूटी पर तैनात था। उसके बाद भी चोरी हो गई। ऐसे में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed