फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash stolen by breaking room locks

Farrukhabad News: कमरे के ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

Tue, 17 Oct 2023 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking room locks
शमसाबाद। मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने दूसरे मकान में सो रहे गृहस्वामी को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव नियामतपुर भुकसी निवासी जगदीश कठेरिया रविवार रात जानवरों की रखवाली करने के लिए दूसरे मकान में पत्नी माया देवी, पुत्र कुलदीप व बृजेश के साथ सोने चले गए थे। घर में दो पुत्रियां छत पर सोने के लिए चली गईं। नीचे कमरे में ताला बंद था। रात में किसी प्रहर चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे व बक्से के ताले तोड़ दिए। चोर दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने जगदीश के मकान के पास मनोज के खेत में सामान बिखरा पाया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दूसरे मकान में सो रहे जगदीश को दी। जगदीश परिजनों के साथ पहुंचे। पुलिस को घटना के बारे में बताया। दरोगा अमित कुमार ने घटनास्थल पर जांच कर परिजनों से जानकारी की। जगदीश ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed