{"_id":"64bc2b6e460c53f6f40bdaf1","slug":"jewelery-and-cash-stolen-by-breaking-into-golgappa-sellers-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-982-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोलगप्पा विक्रेता के घर सेंध लगाकर जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोलगप्पा विक्रेता के घर सेंध लगाकर जेवर व नकदी चोरी
Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। गोलगप्पा विक्रेता के घर की दीवार में शुक्रवार रात सेंध लगाकर चोर 1.20 लाख रुपये, दो लाख के जेवर व एक बक्सा चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के रजीपुर निवासी रामविलास रेलवे स्टेशन के पास चाट व गोलगप्पे की ठेली लगाते हैं। वह जरारी मार्ग पर किराए के मकान में पत्नी मीरा, पुत्र गोलू, रविंद्र, पुत्रवधू विनीता व पुत्री रीता के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात वह घर पर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे बिजली चली जाने पर वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। इसी बीच चोर उनके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी, बक्से से माल पार कर दिए। जाते- जाते चोर एक बक्सा व साउंड मशीन साथ ले गए। चोरों ने कमरे की कुंडी को अंदर से बंद कर दिया। शनिवार सुबह रामविलास छत से उतरकर आया और कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुत्र रविंद्र को आवाज देकर बुलाया। छत से देखने पर पता चला कि दीवार की ईंट निकली पड़ी हैं। इस पर रामविलास ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। जानकारी पर खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। राकेश के मक्का के खेत में पुलिस को बक्सा पड़ा मिला।
रामविलास ने बताया कि चोर एक सोने की चैन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायलें, तीन जोड़ी तोड़ियां व एक लाख 20 हजार रुपये नगद ले गए। उसने पुत्री की शादी में हुए कर्ज को चुकाने के लिए रुपया एकत्र किया था। दोपहर को रामविलास ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।