फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   je aur lineman se maarpeet me histrisheeter per report

जेई व लाइनमैन से मारपीट में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
je aur lineman se maarpeet me histrisheeter per report
फर्रुखाबाद। घरेलू कनेक्शन पर खेत में चल रहे सबमर्सिबल का वीडियो बनाने पर जेई और लाइनमैन को पीटने पर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहबगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अनिल गौतम बुधवार को नवाबगंज के अवर अभियंता सुधीर कुमार, संविदा लाइनमैन नीरज व अन्य के साथ राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। चिलसरा रोड पर घरेलू कनेक्शन पर खेत में सबमर्सिबल चलता मिला। संविदा लाइनमैन वीडियो बनाने लगा। तभी हिस्ट्रीशीटर हरिनाम, उसका भाई लक्ष्मन तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और लाइनमैन व जेई अनिल गौतम को पीटकर कपड़े फाड़ दिए। बचाव में जेई सुधीर कुमार से भी धक्कामुक्की की थी। जेई व अन्य लोग खुद को बचा कर मऊदरवाजा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। जेई अनिल गौतम ने छगना नगला (भिडौर) निवासी हिस्ट्रीशीटर हरिनाम, लक्ष्मन व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी देने के अपराध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed