{"_id":"5f78ada28ebc3e9be27d9365","slug":"jd-ke-nirikshan-me-dr-nadarat-farrukhabad-news-knp586317753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गड़बड़ी देख जेडी नाराज, चिकित्सकों सहित आठ अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गड़बड़ी देख जेडी नाराज, चिकित्सकों सहित आठ अनुपस्थित
विज्ञापन
कमालगंज सीएचसी में भर्ती मरीजों से पूछताछ करती जेडी व डिप्टी सीएमओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पर तीन चिकित्सकों सहित सात स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में कई गड़बड़ियां मिलीं। वैक्सीन कैरियर उपलब्ध न होने पर संयुक्त निदेशक नाराज हुईं।
संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज बाला सिंह ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दलवीर सिंह के साथ शनिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डॉ. स्मिता शाक्य, डॉ प्रांजुल तिवारी, योगेंद्र सिंह, रवि शंकर, वार्ड ब्वाय विमल, सतेंद्र, शिवरतन व डेंटल असिस्टेंट मानसी अनुपस्थित थे। इन सभी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री को दिए। अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं थी। कोविड हेल्पडेस्क पर पंजीकरण तो हो रहा था, लेकिन मरीजों का न तो तापमान लिया जा रहा था न ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के पास सैनिटाइजर व ग्लब्स थे। औषधि वितरण कक्ष में विटामिन सी व डी दवा उपलब्ध नहीं थी। कक्ष में गंदगी थी। प्रसूति कक्ष में भर्ती महिला मरीजों से भोजन के बारे में पूछताछ की।
लैब बंद मिलने पर फार्मासिस्ट पीसी वर्मा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार कोविड जांच कर रहे हैं। एएनएम के पास एमसीपी कार्ड व वैक्सीन कैरियर उपलब्ध न होने की जानकारी पर वह नाराज हुईं। प्रभारी एसएन मिश्रा इस संबंध में अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। प्रभारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कहा कि एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव निकले लोगों की आरटीपीसीआर जांच जरूर कराई जाए।