{"_id":"625b10d9891fdd1b784fc84c","slug":"jcb-khanan-seej-farrukhabad-news-knp6915998162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली व 12 बुग्गी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली व 12 बुग्गी सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बालू व मिट्टी के अवैध खनन में जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रालियां व 12 बुग्गियां सीज कर दी गईं। इन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। अब इनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को अधिकारियों की टीमें बनाकर अभियान चलाया गया। सदर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहीं 12 बुग्गियों को पकड़ लिया।
इनमें दो बुग्गी थाना मऊदरवाजा, छह बुग्गियां शहर कोतवाली की आईटीआई पुलिस चौकी, तीन बुग्गी कादरी गेट पुलिस चौकी व एक बुग्गी को फतेहगढ़ कोतवाली की याकूतगंज पुलिस चौकी में खड़ी कराकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा में खनन निरीक्षक ने छापा मारा। वहां मिट्टी के अवैध खनन में लगी जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं।
तीनों वाहनों को कंपिल थाने ले जाकर सीज कर दिया गया। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि अवैध खनन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना अदा न करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।