Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paid tribute to the 'Iron Man' and took a pledge for unity and integrity.

Farrukhabad News: लौह पुरुष को नमन कर एकता-अखंडता की ली शपथ

Sun, 01 Nov 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the 'Iron Man' and took a pledge for unity and integrity.
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम हुआ। लौह पुरुष को नमन कर अधिकारियों ने राष्ट्र एकता व अखंडता की शपथ ली।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह व नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस लाइन में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के मनाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा करने के साथ आंतरिक सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
- निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो-15 शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में विजेता छात्रा को मैडल पहनाती प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल। स्रोत: पाठक
कायमगंज। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं में शैम्पी पाल ने प्रथम, वैश्वीनवी ने द्वितीय और पुष्पांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, शायना खान, शोभा यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
----------------
सपा ने आचार्य नरेंद्र देव व सरदार पटेल को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सपा ने कार्यालय पर समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव व लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती पर याद किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों और नेताओं के साथ दोनों ही महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव ने अपने जीवन में देश, समाज और आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सौरभ कटियार, कार्यक्रम प्रभारी बीके गंगवार, रामू गुप्ता, अरविंद यादव, विवेक यादव आदि। भोजपुर में नरेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम किया।
--------------
भाषण व चित्रकला में दो-दो, स्लोगन प्रतियोगिता में एक छात्रा प्रथम
-संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। मदनमोहन कनोजिया बालिका इंटर कालेज में शनिवार को एकता दिवस मनाया गया। भाषण व चित्रकला में दो-दो और स्लोगन में एक छात्रा प्रथम रही। डीआईओएस संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कालेज प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। शिक्षिका पूनम शुक्ला की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। डीआईओएस संजीव कुमार की मौजूदगी में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा व दिव्यांशी, स्लोगन में अंशिका शुक्ला और चित्रकला प्रतियोगिता में तपस्या व निष्ठा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र प्रताप सिंह व शिक्षिका अंजली ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर विचार व्यक्त किए।
-------------------
लौहपुरुष सरदार पटेल को किया याद
फर्रुखाबाद। लालगेट स्थित गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में सरदार पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य डॉ. लकी चावला ने कहा कि सभी छात्रों को सदा पटेल के आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। (संवाद)
---------------
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
फर्रुखाबाद। भाजपा मुख्यालय पर भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार मुख्य अतिथि और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता थे। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने सरदार पटेल के साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति को देश की नींव मजबूत करने वाला बताया। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पटेल का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed