फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jawahar Navodaya school will remain closed 11

जवाहर नवोदय विद्यालय 11 तक रहेगा बंद

Wed, 07 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya school will remain closed 11
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य की मौत की जांच करने बुधवार को
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद पहुंचे। उन्होंने छात्रों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने 11 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार त्रिपाठी (50) का शव मंगलवार को फांसी पर लटका मिला था।

इस मामले में बुधवार को लखनऊ से आए डिप्टी कमिश्नर गिरीशचंद्र ने विद्यालय में शिक्षारत छात्रों और विद्यालय के स्टाफ से घटना की जानकारी ली। छात्रों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि प्रधानाचार्य किशोर कुमार अकेले रहते थे। उन लोगों के साथ ही वह भी मेस में भोजन करते थे। कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे।

घटना के बाद से विद्यालय के छात्रों को उदास देख डिप्टी कमिश्नर ने 11 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रधानाचार्य किशोर कुमार त्रिपाठी ने आत्महत्या की होगी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके शुक्ल के अलावा उप प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed