फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Janmashtami was celebrated with great enthusiasm in schools

Farrukhabad News: स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Thu, 14 Aug 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami was celebrated with great enthusiasm in schools
फोटो-07, एसबीएस स्कूल में सजी रखी मटकियों को देखते चेयरमैन विवेक सिंह यादव। स्रोत स्कूल
फर्रुखाबाद। जिले के विद्यालयों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सजाई गई झांकी को विद्यालय प्रशासन ने सराहा। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

राजपूताना पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संदीप सिंह राठौर ने श्रीकृष्ण के बालरूप को पुष्प अर्पित कर किया। राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सजे नौनिहालों ने लोगों का मन मोह लिया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने माखन हांडी फोड़ने के लिए दमखम दिखाया। इस दौरान प्रधानाचार्य हृदेश कुमार सिंह, प्रशासक मोहम्मद अरशद, कोआर्डिनेटर महिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
एसबीएस स्कूल में राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मटकी सजाओ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में यलो हाउस के आरव शर्मा प्रथम, ग्रीन हाउस की अस्मिता राजपूत द्वितीय व ब्लू हाउस के शंकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में यलो हाउस की महिमा शर्मा, ब्लू हाउस की दिव्या यादव व ग्रीन हाउस के शिवांशु यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन विवेक सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो-07, एसबीएस स्कूल में सजी रखी मटकियों को देखते चेयरमैन विवेक सिंह यादव। स्रोत स्कूल

फोटो-07, एसबीएस स्कूल में सजी रखी मटकियों को देखते चेयरमैन विवेक सिंह यादव। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed