फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jangli janwar

जंगली जानवर की तलाश में वन विभाग की टीम ने की कांबिंग

Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
jangli janwar
गांव मुड़ौल में जंगली जानवर की तलाश में कांबिंग करते वन दरोगा व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। क्षेत्र के गांव मुड़ौल में दो पशुओं को निवाला बनाने के बाद वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर की तलाश में गुरुवार रात आसपास खेतों में कांबिंग की। देर रात खेतों पर तलाश करने के बाद टीम वापस आ गई।
विज्ञापन

गांव मुड़ौल में एक सप्ताह से जंगली जानवर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। लोग जागकर रातें गुजार रहे हैं। जंगली जानवर दो पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है। भयभीत ग्रामीण जंगल में तेंदुआ होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, जबकि वन विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। वन विभाग का कहना है खेतों में जो पंजों के निशान मिले हैं वह भेड़िए के मालूम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर गुरुवार रात वन दरोगा आरके तिवारी सिपाहियों के साथ रात करीब आठ बजे गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ गांव के आसपास खेतों में कांबिंग की। टार्च की रोशनी में रात 12 बजे तक जंगली जानवर की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों के बाहर रोशनी की व्यवस्था रखें। रोशनी से जंगली जानवर भागता है। अगर दोबारा जानवर दिखाई दे सूचना दे तो साथ मिलकर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed