फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Janakrosh Yatra will leave from Townhall to Lalgate

टाउनहाल से लालगेट तक निकलेगी जनाक्रोश यात्रा

Tue, 14 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Janakrosh Yatra will leave from Townhall to Lalgate
अग्रवाल सभा भवन में हुई बैठक में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से दूर करने के विरोध में मोर्चा बंदी शुरू हो गई है। मंगलवार को अग्रवाल सभा भवन में कई संगठनों ने बैठक कर एक्सप्रेसवे जिले से न निकालने पर सहमति जताई। 17 सितंबर को जन आक्रोश रैली निकालने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोधी महासभा, युवा व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद विकास मंच,किसान यूनियन लोक शक्ति, करणी सेना, हिंदू महासभा, बजरंग दल आदि ने मंगलवार को अग्रवाल सभा भवन में बैठक की।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहाकि गंगा एक्सप्रेस-वे को गंगा के किनारे निकालने के बजाय शाहजहांपुर जिले से निकाला जा रहा है। यह जनता के साथ अन्याय है। एक्सप्रेसवे के लिएि आरपार की लड़ाई होगी। अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे गंगा मां का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोधी महासभा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला ने कहा कि एक्सप्रेसवे जिले से निकलने से विकास होगा। बैठक में 17 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा निकालने पर सहमति बनी। बैठक में अमन जैन, राहुल जैन, शिवम वर्मा, रवि शर्मा, मंथन ठाकुर, क्रांति कुमार पाठक, हिमांशु गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजू राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed