फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jahrkhuran took the life of a bus passenger

जहरखुरान ने ले ली बस यात्री की जान

Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jahrkhuran took the life of a bus passenger
फर्रुखाबाद। दिल्ली से लौट रहे युवक को जहरखुरान ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। चालक ने बेहोशी की हालत में उसे बस स्टैंड पर फेेंक दिया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से युवक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य युवक को भी जहरखुरान ने लूट लिया। उसको लोहिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज निवासी हलचल पुत्र विजय पाल (20) दिल्ली से रोडवेज बस से लौट रहा था। रास्ते में वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बस चालक ने उसे बस स्टेशन पर फेंक दिया। शनिवार सुबह रोडवेज युवक को बेहोश पड़ा देख लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. अरिदमन सिंह ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अरिदमन ने बताया कि युवक के पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली के भजनपुरवा निवासी अंकित मिश्रा को भी रोडवेज बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। अंकित शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी मुन्नालाल दीक्षित ससुराल आ रहे थे। उनको बेहोशी हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर ससुरालीजन वहां पहुंच गए। जहरखुरान अंकित की दो अंगूठी, छह हजार रुपये व बैग ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed