फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Isolation ward away, not even sanitizer

आइसोलेशन वार्ड बनना दूर, हैंड सेनिटाइजर व मास्क तक नहीं

Tue, 17 Mar 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward away, not even sanitizer
कोराना वायरस से निपटने को स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी उपाय होने का दावा तो कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आइसोलेशन वार्ड बनना तो दूर, जरूरी सुविधाएं तक नहीं हैं।
विज्ञापन

जांच के समय चिकित्सक द्वारा पहनी जाने वाली किट, एन-95 मास्क व हैंड सैनिटाइजर भी यहां नहीं हैं। खांसी का सीरप खत्म हुए अर्सा हो गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में आइसोलेशन वार्ड मंगलवार को भी स्थापित नहीं हो सका। अस्पताल की छत पर आइसोलेशन वार्ड बनाया जाना है।
अब तक सीएचसी पर दो मरीज एंबुलेंस से ऐसे आए, जिन्होंने खुद को कोरोना की आशंका जताई। डॉक्टर ने उन्हें सीधे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि वे संक्रमित नहीं पाए गए। दरअसल 2लेयर, 3 लेयर, सर्जिकल व एन-95 में से कोरोना मरीज को देखने के लिए एन-95 मास्क ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

सीएचसी ये नहीं है। और तो और हैंड सैनिटाइजर भी नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कोरोना के मरीज से एक मीटर दूर रहने के लिए कहा जाता है लेकिन जांच तो पास जाकर ही करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी इसके लिए प्रशिक्षित भी नहीं हैं। शरीर को कवर करने वाली किट भी नहीं है। खासी कोरोना का प्राथमिक लक्षण है, लेकिन अस्पताल में खांसी का सीरप ही नहीं है।

खांसी के मरीजों की संख्या इन दिनों करीब 10 प्रतिशत बढ़ी हुई है। समय सीएचसी पर दर्द दूर करने ट्यूब, खुजली की दवा नहीं है। कुत्ता काटने वाले व्यक्तियों को लगाए जाने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन एक सप्ताह से नहीं उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed