{"_id":"6038ee788ebc3e8c955c0515","slug":"invoice-of-more-than-200-two-wheelers-in-checking-farrukhabad-news-knp614189710","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पहिया वाहनों की चेकिंग में दो सौ से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पहिया वाहनों की चेकिंग में दो सौ से अधिक चालान
विज्ञापन
जिला जेल चौराहा पर वाहन चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
चेकिंग में 200 से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान
फर्रुखाबाद। एसपी के आदेश पर दो घंटे चल चेकिंग अभियान में 200 से अधिक दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग से बचने के लिए लोग मुख्य मार्ग की जगह गलियों से निकलते रहे।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने यातायात प्रभारी देवेश के अलावा सभी थानेदारों व चौकी इंचार्जों को अपने क्षेत्रों में दो घंटे दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल, दरोगा पंकज के साथ शुक्रवार को जिला जेल चौराहे पर चेकिंग करने पहुंचे।
इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक ऑनलाइन चालान होने पर पुलिस से बहस करते रहे। कोतवाली पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के चालान किए। यातायात प्रभारी देवेश पाल व उनकी टीम ने लालगेट पर 70, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, मऊदरवाजा एसओ जेपी शर्मा ने 30 से अधिक वाहनों के चालान किए। पूरे जनपद में 200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया।